केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है. अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा. यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा. बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे. यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा.

