BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका उपचुनाव में 65.27 व बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in Uncategorized
दुमका उपचुनाव में 65.27  व   बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

 

रांची:- दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया.  

राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल ने बताया कि  उपचुनाव 2020 में  बेरमो में सुबह 7 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक मतदान हुआ . वहीं दुमका में सुबह 7 बजे से संध्या 5ः00 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि आज के मतदान में संध्या 4ः00 बजे तक बेरमो विधानसभा से 60.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया . जबकि दुमका में संध्या 5ः 00 बजे तक 65.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में उपचुनाव के उपरांत मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

 संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दुमका में कुल 368 एवं बेरमो में 468 पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया गया जिसमें दुमका में 76 पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जा रही थी . वहीं बेरमो के 87 पोलिंग स्टेशनों का भी वेबकास्टिंग किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि  मतदाताओं, जिला प्रशासन एवं उपचुनाव से जुड़े सभी कर्मियों के सार्थक प्रयाश से उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ और मतदाता के बीच जागरूकता  फैलने से वोटिंग प्रतिशत में  वृद्धि हुई है . उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में दुमका विधानसभा क्षेत्र के 96.81प्रतिशत  पीडब्ल्यूडी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं बेरमों के 80.24प्रतिशत पीडब्ल्यूडी वोटरों ने वोट दिया.  पीडब्ल्यूडी एवं 80 से अधिक उम्र के वोटर जिन्होंने पोस्टल वैलेट के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया उनकी संख्या  दुमका में 446 एवं बेरमों में  2322 है.

दुमका में भाजपा की लुइस मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन सहित 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम में दर्ज हो गया.  इससे पहले कुछ 368 मतदान केंद्रों पर आज सबेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ. शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया. हालांकि शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में सुबह के वक्त मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें बनी रहीं. इनमें महिला मतदाताओं की कतार ज्यादा लंबी रही.

इस दौरान सभी बूथों पर कोरोना से बचाय के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे.उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी एवं पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में लगे रहे.

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का मतदान के दौरान सख्ती से पालन किया गया. 

इधर, बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान  शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. कोविड-19 महामारी संकटकाल के बावजूद 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के योगेश्वर महतो बाटुल और कांग्रे के कुमार जय मंगल सिंह सहित 16 उम्मीदवारों की किस्मत की चाबी मतदाताओं ने ईवीएम में सील कर दिया है. लोकतंत्र के इस महापर्व में बेरमो विधानसभा के शहरी और ग्रामीण, दोनों ही क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर दोपहर से पहले महिला मतदाताओं की कतार पुरुष मतदाताओं से लंबी देखने को मिली. बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण मतदाताओं ने भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. खास बात यह रही कि  कोरोना से बचाव के लिए सभी मतदान केंद्र और बूथो  पर सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स और मास्क की व्यवस्था की गई थी. जागरूक मतदाताओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मतदान के दौरान कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करते देखा गया. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद मतदान का प्रतिशत संतोषजनक है. उन्होंने कहा, बेरमो विधानसभा के किसी भी क्षेत्र से अप्रिय वारदात या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली. मतदाताओं ने निष्पक्ष और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

बहरहाल, मतदाताओं ने किसे दुमका और बेरमो  विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का  आदेश दिया है, यह 10 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत…..आदित्य साहू

Next Post

मतदान के दिन चुनाव आयोग में भाजपा ने पांच शिकायत दर्ज कराई

Next Post
झारखंड में भी उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी-आदित्य साहू

मतदान के दिन चुनाव आयोग में भाजपा ने पांच शिकायत दर्ज कराई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d