BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई दिनों से सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिलीं 60 लाशें, लोगों ने कहा- ये इंसानियत की बेइज्जती है

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in Uncategorized
कई दिनों से सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिलीं 60 लाशें, लोगों ने कहा- ये इंसानियत की बेइज्जती है

कई दिनों से सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिलीं 60 लाशें, लोगों ने कहा- ये इंसानियत की बेइज्जती है

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: कोराना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका (US) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के फ़्लैटलैंड स्थित यूटिका एवेन्यू में पुलिस को दो ट्रक में से करीब 60 लोगों की लाशें बरामद हुई हैं. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि ये ट्रक कई दिन से यहां खड़े थे और अब इनमें से बदबू आने लगी थी. बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया. फ़िलहाल पुलिस ने मौतों की वजह नहीं बताई है लेकिन कोरोना संक्रमण का शक भी जाहिर किया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि दो ट्रकों में से 60 लाशें बरामद हुई हैं. ये दोनों रेफ्रिजरेटेड ट्रक नहीं थे इसलिए लाशें सड़ना शुरू हो गयी थीं. ये दोनों ट्रक एंड्रयू क्लेक्ली फ्यूनरल सर्विस के बाहर खड़े किये गए थे. ट्रक में भरी लाशों के कोरोना संक्रमित होने के शक से इलाके में हंगामा खड़ा हो गया. ट्रक के पास मौजूद दुकान के मालिक ने बताया कि हमें कल से ही बदबू आने लगी थी लेकिन जब हमने देखा कि ट्रक में से खून भी टपक रहा है तो पुलिस को फोन करके बुलाया गया.

लोगों ने कहा- ये इंसानियत की बेइज्जती है

 

इलाके में रहने वाले जॉन डीपेट्रो ने कहा कि कम से कम मरे हुए लोगों की इज्जत करनी चाहिए, ये जिसने भी किया है शर्मनाक है. इनकी जगह मेरे पिता या भाई भी हो सकते थे. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि इन शरीरों को शवदाहगृह ले जाया जाना था लेकिन फ्यूनरल होम के बाहर ही इन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक इन दो ट्रकों के पास ही एक तीसरा ट्रक भी मिला है जिसमें इन लाशों को दफनाने के लिए ताबूत रखे हुए थे. हालांकि फ्यूनरल होम के डायरेक्टर का कहना ही कि वे लाशें कुछ ही देर के लिए ट्रक में थीं.

हालांकि इस दावे से उलट कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें लोग इन ट्रक के बगल से मुंह पर रुमाल रखकर गुजर रहे हैं. इसके अलावा जब पुलिस पहुंची तो भी लाशें ट्रक में भी मौजूद थीं. लोगों ने भी कहा है कि ये ट्रक यहां हफ्ते भर से खड़े हैं और इनमें से बदबू आ रही थी. पुलिस को फोन करने वाले शख्स ने बताया कि फ्यूनरल होम होने के चलते शव होंगे इसका अंदाज़ा तो था लेकिन जिस तरह से ट्रक से खून टपक रहा था ऐसा लग रहा था कि शवों को बॉडी बैग्स में भी नहीं रखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन: त्रिपुरा CM

Next Post

पुलिस ने किया 24 अवैध पशु लदे ट्रक को जब्त, 4 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया 24 अवैध पशु लदे ट्रक को जब्त, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने किया 24 अवैध पशु लदे ट्रक को जब्त, 4 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d