दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार ने बताया कि कोरोना संकट से पहले जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन होता था, उसका 55 से 60 फीसद तक उड़ानें दीवाली तक होने लगेगा. केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में ये जानकारी दी.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत अब तक दो लाख 80 हजार लोगों को विदेशों से वापस लाया गया है. उन्होंने कहा कि दुबई और यूएई से बड़ी संख्या में भारतीय वापस आए हैं. जबकि अमेरिका से करीब 30 हजार लोग वापस लाए गए हैं.
उन्होंने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त के बीच दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानों का संचालन करेगी.
जबकि अमेरिकी एयरलाइंस की 18 उड़ानें 17 से 31 जुलाई के बीच भारत आएंगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा जर्मनी से भी बातचीत चल रही है.

