जमशेदपुर: भिलाई पहाड़ी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला बीती रात कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी. इसी दौरान बुरी तरह झुलस गई. बता दें की संकरी चालक नामक विधवा महिला अपने घर के बाहर लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी तभी अचानक कपड़े में आग लग गई. और देखते ही देखते महिला बुरी तरह जल गई.
वहीं शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. आनन फानन में ईलाज के लिए महिला को एमजीएम अस्पताल लाया गया है जंहा महिला का ईलाज चल रहा है.
यह जानकारी देते हुए स्थानीय पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया की पीड़िता गरीब विधवा है और उसके पति के मरने के बाद एक 30 वर्षीय लड़का है जो विकलांग है और वो बोल नहीं पाता है. महिला किसी भी तरह अपना और अपने बेटे का भरण पोषण विधवा पेंशन से करती है.

