BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 दिन में आए डेंगू के 61 मामले, 811 हुई रोगियों की संख्या

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
4 दिन में आए डेंगू के 61 मामले, 811 हुई रोगियों की संख्या

4 दिन में आए डेंगू के 61 मामले, 811 हुई रोगियों की संख्या

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले चार दिनों में डेंगू के 61 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार से लेकर बुधवार तक ये मामले सामने आए हैं और शहर में जनवरी से लेकर अब तक इस रोग के रोगियों की संख्या 811 हो गई है. उत्तर प्रदेश में किसी भी शहर के लिए ये आंकड़े सर्वाधिक हैं.

लखनऊ में डेंगू के सबसे अधिक मरीज इंदिरा नगर इलाके में पाए गए हैं.

वेक्टर जनित रोग के संयुक्त निदेशक विकास सिंघल ने कहा है कि राज्य में जनवरी से डेंगू के 4,000 मामले सामने आए हैं.

इनमें से सबसे अधिक लखनऊ से हैं जिसके बाद कानपुर (700) और इलाहाबाद (325) हैं.

जुलाई से मानसून के मौसम में 90 प्रतिशत से अधिक मामले सामने आए हैं. सिंघल ने कहा कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से इसके मामले घटने की उम्मीद की जा रही है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा. तब तक, लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग पहले से ही बड़े पैमाने पर मच्छरों को रोकने संबंधी प्रयास कर रहे हैं. इस बीमारी से अब तक लखनऊ में चार और उन्नाव तथा बाराबांकी में एक-एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है.

विशेषज्ञों के अनुसार, विशेष रूप से लखनऊ और कानपुर में मामलों की संख्या सबसे अधिक है क्योंकि इलाज संबंधित सुविधाओं के चलते आसपास के जिलों से मरीजों की आवाजाही यहीं होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रख्यात मजदूर नेता गुरुदास दासगुप्ता के निधन,सम्मान में राज्य पार्टी कार्यालय का झंडा झुका

Next Post

पीएमसी बैंक घोटाला : एक और खाताधारक की मौत

Next Post
पीएमसी बैंक घोटाला : एक और खाताधारक की मौत

पीएमसी बैंक घोटाला : एक और खाताधारक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d