BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को लेकर भारत के 21 एयरपोर्ट पर 6,11,167 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in Uncategorized
कोरोना को लेकर भारत के 21 एयरपोर्ट पर 6,11,167 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

कोरोना को लेकर भारत के 21 एयरपोर्ट पर 6,11,167 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है. विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था है. इसके साथ ही विदेश जाने वाले यात्रियों को भी जरूरी सलाह व सुझाव देकर ही भेजा जा रहा है. अब तक भारत में 21 एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है. इसमें विदेश से आने वाले और विदेश जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

4 मार्च 2020 तक 6,11,167 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है. इस बात की जानकारी लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी. हर्षवर्धन रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा कोरोना वायरस से निबटने की तैयारी और व्यवस्था पर उठाए गए सवाल को लेकर जवाब दे रहे थे. अपने जवाब में हर्षवर्धन ने कहा है कि 18 जनवरी 2020 से ही सरकार लगातार इस पर निगरानी रखी हुई है.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि सहित 21 एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्क्रीनिंग की व्यवस्था है. यहां चीन, साउथ कोरिया, जापान, इटली, हांगकांग, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. अब तक 6241 जहाजों से आए हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है.

इसके अलावा केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश स्तर पर गाइडलाइन भी जारी किया है. जिसका अनुपालन सुनिश्चित हो चुका है. समय-समय पर इससे संबंधित प्रेस रिलीज जारी किए जा रहे हैं. इसके साथ ही यात्री एडवाइजरी और अन्य तरह के मामलों की जानकारी सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराई जा रही है.

1 और 2 फरवरी को यात्रियों को वुहान व चीन से लाया गया और उन्हें केंद्र सरकार की देखरेख में 14 दिन तक सेना के कैंप में रखा गया. 27 फरवरी को 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिकों को चीन से आने के बाद 14 दिनों तक सरकार की निगरानी में रखा गया.

इसके बाद इन सबको छोड़ दिया गया. 4 मार्च 2020 तक 611167 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई. इनके स्वास्थ्य की जांच की गई. केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में 29 लोग कोरोना से पीड़ित मिले हैं, जिसमें सभी पीड़ित खतरे से बाहर है. 3 मरीजों को रिकवर कर लिया गया है और हॉस्पिटल से छोड़ भी दिया गया है.

इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है. भारत सरकार कोरोना से निपटने को पूरी तरह से तैयार है.

यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जहरीली शराब पीने से अब तक 46 मौतें, 4 विसरा रिपोर्ट आने बाकी

Next Post

45 साल की विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप

Next Post
45 साल की विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप

45 साल की विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d