रांची: बुधवार 10 जून रात 9:10 बजे 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इनमें सिमडेगा से 31, कोडरमा से 12, पलामू 07, हजारीबाग 07 और चतरा 05 मरीज शामिल हैं. इन मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में सक्रमितों की कुल संख्या 1518 हो गयी है. आज अब तक कुल 95 मामले सामने आये हैं.
इससे पहले आज पाकुड़ से 13, जमशेदपुर से 07, लोहरदगा से 05, सरायकेला से 05, खूंटी से 02 और जामताड़ा से 01 मरीज सामने आ चुके हैं.

