BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएमएफ मद में झारखण्ड को मिले 6533 करोड़ रुपए.

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
डीएमएफ मद में झारखण्ड को मिले 6533 करोड़ रुपए.
Share on FacebookShare on Twitter

सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का जवाब.

झारखण्ड के मिनी लन्दन मैकलुस्कीगंज को लन्दन बनाने के लिए योजना बनाएँ.

डीएमएफ के उपयोग के लिए राज्य सरकारों को बढ़ानी होगी सक्रियता.

राँची: राँची के सांसद संजय सेठ ने आज लोकसभा में तारांकित प्रश्नकाल में डीएमएफ से जुड़ा मामला उठाया. उन्होंने DMF से जुड़ी कई जानकारियाँ सम्बंधित मंत्री प्रल्हाद जोशी जी से माँगी. जोशी ने लोकसभा में सांसद को बताया कि जनवरी 2021 तक झारखण्ड ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड के तहत 6533 करोड रुपए का संग्रह हुआ है. इसमें 5169 करोड़ का आवंटन हुआ और 2983 करोड़ रुपए की निधि का उपयोग हुआ. जोशी ने बताया कि झारखण्ड में सबसे अधिक निधि धनबाद को (1633 करोड़ रुपए) मिली. सबसे कम राशि गढ़वा (1.85 करोड़ रुपए) को मिली. राँची को DMF मद में 93.31 करोड़ रुपए की राशि मिली.

जोशी ने बताया कि कोरोना काल मे कोरोना प्रभावित लोगों के ईलाज व जाँच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा उपायों के लिए DMF के 30% की राशि के उपयोग की इजाजत दी गई थी. इस मद में 15 मार्च 2021 तक 519.85 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

इस प्रश्नकाल में सेठ ने डीएमएफ के गठन लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व खनन मंत्री प्रल्हाद जोशी को धन्यवाद कहा और यह पूछा कि मैक्लुस्कीगंज राँची लोस क्षेत्र का एक छोटा सा गाँव है, जिसे मिनी लंदन के नाम से जाना जाता है. यह खनन प्रभावित क्षेत्र में ही आता है. वर्तमान समय में मिनी लंदन की स्थिति बहुत खराब है. खनन प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण इनके विकास की योजनाएं अब तक नहीं बन पाई. क्या इसके विकास की कोई योजना सरकार के पास है क्या? इस पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह कार्य डीएमएफ के द्वारा हो सकता है. कई मामलों में डीएमएफ से योजनाएं बनाने और उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का काम राज्य सरकारों का है. झारखंड की सरकार को इस पर गंभीरता बरतनी चाहिए. सांसद यह सलाह झारखंड की सरकार को भी दें और अगली बैठक में मिनी लंदन को लंदन बनाने की दिशा में काम किया जाए.

सेठ ने यह भी सवाल किया की खनन क्षेत्र में पर्यावरण को भी बड़ी मात्रा में नुकसान होता है. उसकी भरपाई के लिए डीएमएफ के माध्यम से क्या कार्य हो सकते हैं, यह बताया जाए. इसपर भी जोशी ने डीएमएफ का विस्तृत आंकड़े उपलब्ध कराया और कहा कि इसका क्रियान्वयन डीएमएफ कमेटी को करना है. अपने क्षेत्र के अनुसार योजनाएं तैयार की जा सकती हैं. सेठ ने लोकसभा क्षेत्र में डीएमएफ के गठन को लेकर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया और डीएमएफ के उपयोग में सांसदों की भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बनाने के लिए मंत्रालय का धन्यवाद दिया. सेठ ने कहा कि इस राशि का अधिक से अधिक उपयोग खनन क्षेत्र के प्रभावित लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए होना चाहिए.

प्रश्नकाल में जोशी ने की संजय सेठ की तारीफ

लोकसभा में तारांकित प्रश्न काल में सवाल-जवाब के दौरान केंद्रीय खनन मंत्री संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रांची के सांसद संजय सेठ की जमकर तारीफ की. जोशी ने कहा कि सांसद संजय सेठ लोकसभा में बहुत एक्टिव रहते हैं. अपने क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते हैं. उनकी सक्रियता बहुत अच्छी है. उनके इस प्रशंसा के लिए भी सांसद श्री सेठ ने उनके प्रति आभार जताया और कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा सदन में आवाज उठाते रहे हैं. सरकार से आग्रह करते रहे हैं. विशेष रूप से डीएमएफ के उपयोग के लिए खनन प्रभावित क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उनका प्रयास जारी है और बहुत जल्द ही इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संसद में सुशील मोदी ने दिया यह बड़ा बयान , कहा पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी में लाना संभव नहीं अगले 10 वर्षो तक

Next Post

NDA पर कांग्रेस का हमला विधायकों पर हमले को लेकर, बिहार विधानसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या’

Next Post
NDA पर कांग्रेस का हमला विधायकों पर हमले को लेकर, बिहार विधानसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या’

NDA पर कांग्रेस का हमला विधायकों पर हमले को लेकर, बिहार विधानसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d