रांची: झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रिवार्ड्स का ऑनलाइन आयोजन रांची में किया गया . 53 देशों की 657 फिल्मों की प्रविष्टियों में से 115 एवार्ड ऑनलाइन दिए गए .खास बात यह रही कि झारखंड के निर्माता मनीष कुमार को उनकी फिल्म ग्रीन के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर द स्टोरी स्क्रीनप्ले डायलॉग बेस्ट परफॉर्मेंस एवार्ड संजय सिंह को, एक्सीलेंस अवार्ड परिधि शर्मा को, स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड दिव्यांगना जैन को दिया गया.
झारखंड की 11 फिल्में इस में शामिल की गई थीं और ज्यूरी प्रमुख अजय मलकानी के अलावा पार्थसारथी पर्थसारथी मन्ना, हॉलीवुड फिल्म निर्देशक डॉ रानू सिन्हा और आकाशवाणी रांची के कार्यक्रम प्रमुख उत्पल दत्ता जो की फिल्म निर्देशक भी हैं उनके निर्णय के अनुसार झारखंड की अन्य फिल्मों को भी अवार्ड दिए गए.
जिसमें मौसम और अनिमेष सोरेंग की डॉग बाइट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म झारखंड का अवार्ड दिया गया .बेस्ट स्कूल ऑफ झारखंड अवार्ड राजीव सिन्हा को दिया गया. रूपेश कुमार वरिष्ठ सिनेमैटोग्राफर को एक्सीलेंस अवार्ड सिनेमैटोग्राफी दिया गया, राजीव सिंह राजपूत को पॉपुलर स्टोरी राइटर झारखंड दिया गया, विजय प्रभाकर पॉपुलर लिरिक्स राइटर झारखंड, मोनिका मुंडू पॉपुलर सिंगर एंड सर्पोटिंग एक्ट्रेस, दिनेश देवा पॉपुलर एक्टर ऑफ झारखंड, प्रिया सिंह राजपूत पॉपुलर इवेंट्स एंड एंकर ऑफ झारखंड, मुरारी लाल गुप्ता फिल्म आइकन ऑफ झारखंड, दिनेश शाहदेव फिल्म आइकन ऑफ झारखंड, शिखा स्वरूप पॉपुलर एक्ट्रेस ऑफ झारखंड दीपक लोहार बेस्ट नेगेटिव एक्टर, झरना चक्रवर्ती बेस्ट सपोर्ट एक्ट्रेस, केशव केसरिया फिल्म आइकन ऑफ झारखंड, पवन रॉयमोस्ट पॉप्युलर सिंगर ऑफ झारखंड, सुमित सिन्हा बेस्ट एडिटर और रूपक को एक्टर सिनेमैटोग्राफर, कोरियोग्राफर, डांसर, स्टोरी राइटर को मैन ऑफ जैक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.अलिना रितिका शर्मा को एक्ट्रैस एप्रिसिएशन अवार्ड,गार्गी मलकानी को झारखंड आइकन अवार्ड फॉर इंडियन क्लासिकल डांस और सिनेबुल स्टूडियो को एक्सीलेंस अवार्ड फॉर बेस्ट टूरिज्म फिल्म झारखंड दिया गया.

