BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से पलामू के 65,839 किसान होंगे लाभान्वित

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से पलामू के 65,839 किसान होंगे लाभान्वित
Share on FacebookShare on Twitter


50 हजार रुपये तक के बकाया राशि किये जायेंगे माफ

मेदिनीनगर: पलामू जिले के किसानों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ पहुंचायें, ताकि किसानों को ऋण के बोझ से राहत मिले. इस योजना के तहत किसानों का 50 हजार रुपये तक के बकाया राशि माफ किये जायेंगे. 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋणी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही. वे आज झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय वर्चुअल कार्यशाला में बोल रहे थे. कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में किया गया.
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से पलामू के 65,839 किसानों को लाभान्वित किया जाना है. इसमें 9,982 ऑफलाइन सूची है. वहीं वर्तमान में 22,888 किसानों की ऑनलाइन सूची उपलब्ध कराई गयी है.
उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि 9,982 किसानों की ऑफलाइन सूची को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर पर सत्यापित करना सुनिश्चित करेंगे. इसके बाद ऋण माफी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को 10 कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर कार्यो में तेजी लाते हुए सूची का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सूची को सीएससी के द्वारा ई-केवाईसी कराए जाने का सख्त निर्देश दिया है. साथ ही पात्र किसानों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शीघ्र लाभ देने का निदेश दिया. उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से संबंधित जानकारी हेतु प्रज्ञा केंद्र के बाहर सूची लगाने, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसकी समीक्षा करते रहने और योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया.
कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डाला. साथ ही योजना की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र आवेदक को अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रति के साथ प्रज्ञा केंद्र-बैंक शाखा में जाना होगा. आवेदक को आवेदन के लिए केवल एक रूपये का भुगतान करना होगा, जिसकी उन्हें रसीद दी जा सकती है.
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि योजना का लाभ देने की प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में प्रज्ञा केंद्र- ग्राहक सेवा केंद्र की अहम भूमिका है. सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में वे काम करना सुनिश्चित करेंगे.
कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुकरण तिर्की, नाबार्ड के डीडीएम शालीन लकड़ा, एडीआईओ संजीव कुमार ने भी योजना से संबंधित जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सहायक कृषि पदाधिकारी सामू साहू, सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आदि उपस्थित थे.
वहीं कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृष्ण पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रम मंत्री ने 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कठोन नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास

Next Post

बारिश से ठंड बढ़ी, दो दिनों तक बादल छाये रहने की संभावना

Next Post
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं

बारिश से ठंड बढ़ी, दो दिनों तक बादल छाये रहने की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d