बिहार: बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 66 कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6355 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है.

