BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

67 प्रवासी श्रमिको को रोजगार मेला में मिला नियुक्ति पत्र

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
67 प्रवासी श्रमिको को रोजगार मेला में मिला नियुक्ति पत्र

67 प्रवासी श्रमिको को रोजगार मेला में मिला नियुक्ति पत्र

Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर : राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने हेतु रोजगार मेला का आयोजन चार जुलाई को जिला प्रशासन के तत्वाधान में निषादराज भवन श्योपुर में आयोजित किया गया. इस मेला में अतिथियो द्वारा कन्टेक्शन कंपनी के ठेकेदारो के माध्यम से 45 एवं उद्योगो के माध्यम से 22 कुल 67 प्रवासी मजदूरो को रोजगार देने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये.
इस मेला में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा, क्षेत्रीय विधायक श्री बाबू जण्डेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, जिला पंचायत के सीईओ श्री हर्ष सिहं, नाबार्ड के डीडीएम श्री राजा जी अय्यर, एलडीएम श्री सुरेन्द्र पाठक, महाप्रबंधक उद्योग श्री एसआर चैबे, श्रम पदाधिकारी श्री पीएल कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री अजय उपाध्याय, सहायक सचालक ओबीसी कु. निकिता तामरे, एपीओ श्रीमती राजेश शर्मा, श्रीमती सारिका पाटीदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा जिले के उद्यमी एवं रोजगार प्राप्त करने वाले प्रवासी श्रमिक उपस्थित थे।

जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा ने मेला में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिको को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेलो का आयोजन करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत श्योपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से जिले के उद्यमियो द्वारा अपने संस्थान में 67 प्रवासी श्रमिको को विभिन्न प्रकार का रोजगार मेला में उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार शासन की अन्य योजनाओ में रोजगार के अवसर देने की दिशा मंें जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाये जा रहे है। जिसके माध्यम से प्रवासी मजदूर रोजगार का अवसर प्रदान करने में सहायक होगे।

क्षेत्रीय विधायक श्री बाबू जण्डेल ने रोजगार मेला में कहा कि कोरोना के संक्रमण के दौरान जो मजदूर अन्य राज्यो में फसे हुए थे। उनको, उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि इन मजदूरो का पंजीयन किया जाकर प्रवासी श्रमिको को योजनाओ के अंतर्गत रोजगार मिले। इस दिशा मंे जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाये गये है। जिसके ंअतर्गत जिले के विभिन्न उद्योगपतियों द्वारा प्रवासी मजदूरो को रोजगार मेेला में रोजगार देने की दिशा में नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराकर सराहनीय कमद उठाया गया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओ में विभागीय अधिकारियो के माध्यम से रोजगार दिलाने के प्रयास किये जा रहे है। यह एक अनुकरणीय पहल है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट ने रोजगार मेला में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मप्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरो को रोजगार मेलो के माध्यम से रोजगार देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण में बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरो को मेला में उद्योगपतियों के माध्यम से रोजगार दिलाने की अनुकरणीय पहल की है। जिसके लिए उद्योगपति धन्यवाद के पात्र है। उन्होने कहा कि शासन की अन्य योजनाओ में प्रवासी मजदूरो को रोजगार देने की पहल जारी है। जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

जिला पंचायत के सीईओ श्री हर्ष सिहं ने रोजगार मेले में अवगत कराया कि कोरोना के संक्रमण के दौरान प्रवासी मजदूरो का पंजीयन पोर्टल पर कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत रोजगार सुविधा के माध्यम से 67 प्रवासी मजदूरो को उद्योगपतियो द्वारा विभिन्न प्रकार का रोजगार अपने यहां दिया गया है। उन्होने कहा कि रोजगार सेतु एप के माध्यम से प्रवासी श्रमिको का पंजीयन कराया गया है। जिसमें पंजीकृत कुशल श्रमिको को यहां मेला में रोजगार की गतिविधियो से जोडने के लिए नियुक्ति पत्र दिये गये है। उन्होने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत तालाब निर्माण, चैकडैम आदि के माध्यम से ग्राम पंचायतो द्वारा प्रवासी श्रमिको को उनकी पंचायत क्षेत्र में ही मजदूरी का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

रोजगार मेला में प्रवासी श्रमिको को नियुक्ति पत्र प्रदान
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के तत्वाधान में निषादराज भवन श्योपुर पर आयोजित प्रवासी श्रमिको को रोजगार दिलाने की दिशा में मेला के माध्यम से अतिथियो द्वारा श्योपुर जिले के विभिन्न उद्यमियो के माध्यम से प्रवासी श्रमिक सर्व श्री प्रवीण बैरवा को धुवनंदा गौपंच श्रम, सोहेल अख्तर को मंयक इलेक्ट्रिकल्स, असलम बेग को पालीवाल स्टोन कंटिग, सीताराम बंजारा को नवीन इंजीनियरिंग, सराफत अली को धुव नंदा गौपंच प्रायवेट लिमिटेड, निशाद अली को नवीन इंजीनियरिंग वक्स, मनोज राम को मोदी इंडस्ट्रीज, वसीम अहमद को शाक्ति ट्रांसफार्मर, जुल्फिकार अंसारी को नवीन इंजीनियंरिग वक्स, सोहन बेग को पालीवाल स्टोन कंटिग, लखनकुमार धूलिया एवं आशीष को मूंगिया वायोफ्यूल्स में रोजगार देने के लिए नियुक्त पत्र प्रदान किये।

रोजगार मेला में जिले के उद्यमियो का किया स्वागत
जिला मुख्यालय श्योपुर के निषादराज भवन पर आयोजित प्रवासी श्रमिको को रोजगार दिलाने हेतु आयोजित रोजगार मेला में अतिथियो द्वारा श्योपुर जिले के मंूगिया बायोफ्यूल्स, नवीन इंजीनिंयरिंग, मंयक इलेक्ट्रिकल्स, पालीवाल स्टोन कंटिग, चंबल एग्रो फ्यूल्स प्रोडक्ट एवं मोदी पशुआहार के मालिको का माल्यार्पण स्वागत किया।
कार्यक्रम का सचालन समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर ने किया। अंत में आभार महाप्रबंधक उद्योग श्री एसआर चैबे द्वारा सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री के उद्बोधन से करोड़ों कार्यकर्ताओं के मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ….दीपक प्रकाश

Next Post

विकास दुबे की मां ने कहा- गोली मार दो बेटे को, मैं शक्ल नहीं देखना चाहती ऐसी औलाद की

Next Post
विकास दुबे की मां ने कहा- गोली मार दो बेटे को, मैं शक्ल नहीं देखना चाहती ऐसी औलाद की

विकास दुबे की मां ने कहा- गोली मार दो बेटे को, मैं शक्ल नहीं देखना चाहती ऐसी औलाद की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d