BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

67 हजार मास्टर साहबों को फिर से पढ़ना होगा, देनी होगी परीक्षा

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in Uncategorized
67 हजार मास्टर साहबों को फिर से पढ़ना होगा, देनी होगी परीक्षा

67 thousand Master Sirs will have to study again, will have to take the exam

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पारा टीचर्स को अब फिर से पढ़ाई करनी होगी. ये पढ़ाई उन्हें नये वेतनमान पाने के लिए करनी होगी. राज्य सरकार ने पारा टीचर्स के लिए नियोजन व सेवा शर्त नियमावली तैयार कर ली गयी है. पारा टीचर्स से इन नियमावली पर 10 नवंबर तक सुझाव व आपत्ति देने को कहा गया है. इस नियमावली के तहत वेतनमान (मानदेय के समतुल्य) के लिए पारा टीचर्स को सीमित आकलन परीक्षा देनी होगी. परीक्षा पास करनेवाले पारा शिक्षक असिस्टेंट टीचर परीक्षा पास करनेवाले शिक्षकों को ही वेतनमान दिया जायेगा. पहली से पांचवीं कक्षा और छठी से आठवीं कक्षा के लिए अलग-अलग दो स्तर पर परीक्षाएं होंगी. पहली परीक्षा का प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होगा, जबकि दूसरी परीक्षा लिखित होगी. दूसरी परीक्षा विषय आधारित होगी. परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी होगा. परीक्षा का प्रश्न पत्र एनसीईआरटी/सीबीएसई एवं राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिलेबस पर आधारित होंगे.

60 पर्सेंट लाना होगा मार्क्स

पारा टीचर्स को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा. एसटी-एससी, ओबीसी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को अंक में पांच फीसदी की छूट दी जायेग. किसी भी परिस्थिति में प्राप्तांक में पांच फीसदी से अधिक की छूट नहीं दी जायेगी. आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों को दो फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जायेगी. परीक्षा में पास होने के आधार पर शिक्षक पद पर नियुक्ति का दावा मान्य नहीं होगा. परीक्षा हर साल होगी. एक पारा शिक्षक को अधिकतम दो आकलन परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा. प्रथम परीक्षा आयोजन के तीन वर्ष के अंदर दोनों अवसरों का उपयोग करना अनिवार्य होगा. परीक्षा में असफल होने पर पारा शिक्षकों का कांट्रैक्ट समाप्त कर दिया जायेगा. परीक्षा पास करनेवालों को वेतनमान दिया जायेगा. वेतनमान पर प्रति वर्ष राज्य सरकार के कर्मियों की भांति महंगाई भत्ता देय होगा. पारा शिक्षकों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की संतोषप्रद सेवा के आधार पर तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि भी दी जायेगी.

60 साल तक दे सकेंगे सेवा

पारा शिक्षक की सेवा संतोषप्रद रहने पर वे अधिकतम 60 वर्ष तक अपनी सेवा दे सकेंगे. महिला शिक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जायेगा. पारा शिक्षकों को वर्ष में अधिकतम 16 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिलेगा.

ऐसा होगा वेतनमान

श्रेणी मानदेय वेतनमान
प्रशिक्षित एवं टेट पास 15000  5200-20200
केवल प्रशिक्षित 13000 5200-20200
प्रशिक्षित एवं टेट पास 14000 5200-20200
केवल प्रशिक्षित 12000 5200-20200

 

कक्षा एक से पांच तक ऐसी होगी परीक्षा प्रक्रिया

फर्स्ट सीटिंग

विषय पूर्णांक

  • बाल विकास 30
  • एवं शिक्षण पद्धति
  • भाषा-हिंदी 30
  • भाषा-अंग्रेजी 30
  • क्षेत्रीय भाषा 30
  • संस्कृत/उर्दू सहित
  • पर्यावरण 20

सेकेंड सीटिंग

  • अंग्रेजी भाषा की समझ 50
    एवं निष्कर्ष आधारित प्रश्न
  • गणित 50

वर्ग छह से आठ

फर्स्ट सीटिंग

विषय पूर्णांक

  • बाल विकास एवं 50
    शिक्षण पद्धति
  • भाषा-हिंदी 50
  • भाषा-अंग्रेजी 50

 

सेकेंड सीटिंग

  • विज्ञान शिक्षक 100
  • गणित, विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व वनस्पति शास्त्र में से कोई दो)
  • सामाजिक विज्ञान शिक्षक 100
  • इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र में से कोई तीन
  • भाषा शिक्षक 100 अंग्रेजी, हिंदी/संस्कृत/उर्दू/ अन्य भाषा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रवीना का 45वां बर्थडे आज, पिता को देखकर हुई इमोशनल

Next Post

रेलवे ने दिया तौहफा, दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी

Next Post
रेलवे ने दिया तौहफा, दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी

रेलवे ने दिया तौहफा, दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d