अशोकनगर: जिले में 01 जून 2020 से 19 अगस्त 2020 तक 697.75 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है.
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 19 अगस्त तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 700.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 803.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 689.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 599.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. गत वर्ष आज दिनांक 757.75 मिलीमीटर वर्ष दर्ज की गई थी.
बीते 24 घंटे में 29.25 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 19 अगस्त को प्रातः 8 बजे तक 29.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 14.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 44.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 30.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 29.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

