रांची:- उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आज लाभुक चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्र प्रायोजित ब्लू रिवॉल्यूशन योजना वर्ष 2020-21 अंतर्गत मछुआ आवास निर्माण हेतु लाभुकों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया.
मछुआ आवास निर्माण हेतु कुल प्राप्त 18 आवेदनों पर विचार विमर्श करते हुए समिति के द्वारा सात योग्य आवेदकों का चयन किया गया. समिति द्वारा महिला आवेदकों को प्राथमिकता देते हुए सभी सात लाभुकों का चयन किया गया.
बैठक में समिति के सदस्य विधायकों के प्रतिनिधि अन्य सदस्य एवं सदस्य सचिव उपस्थित थे.

