BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस से इकॉनमी को बचाने के लिए RBI ने की 7 बड़ी घोषणाएं

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस से इकॉनमी को बचाने के लिए RBI ने की 7 बड़ी घोषणाएं

कोरोना वायरस से इकॉनमी को बचाने के लिए RBI ने की 7 बड़ी घोषणाएं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन जारी है. अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए रिजर्व बैंक एक बार फिर से बड़ी घोषणाएं की हैं.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिवर्स रेपो रेट में कटौती की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने सिस्टम में नकदी बढ़ाने के लिए ऐलान किया है.

शक्तिकांत दास ने कहा, कुछ फाइनेंशियल मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. क्रूड ऑयल की कीमतों में भी तेजी नरमी बनी हुई है. OPEC देशों ने क्रूड के प्रोडक्शन में कमी का फैसला कर लिया है. IMF के अनुमान के मुताबिक, भारत कोरोना वायरस संकट के बाद फिस्कल ईयर 2022 में देश के GDP की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है.

Also Read This: ब्रेकिंग:अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला को मारी गोली, PLFI के होने की आशंका

(1) रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती —
आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है. बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की. इस कटौती के बाद रिवर्स रेपो रेट 4 फीसदी से घटकर 3.75 फीसदी रह गया. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरबीआई गवर्नर ने कहा, बैंक ज्यादा लोन दे सकें, इसलिए रिवर्स रेपो रेट में कटौती की गई है.

(2) नाबार्ड, सिडबी और हाउसिंग फाइनेंस बैंक को मिली नकदी —
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इकोनॉमी में ग्रोथ के लिए नाबार्ड को 25 हजार करोड़ रुपये, सिडबी को 15 हजार करोड़ रुपये और हाउसिंग फाइनेंस बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इससे एनबीएफसी, एमएसएमई, रियल एस्टेट को नकदी की किल्लत दूर होगी.

(3) NPA नियमों में बैंक को राहत —
आरबीआई गवर्नर ने एनपीए नियमों में बैंकों को 90 दिन की राहत दी है. मोरेटोरियम पीरियड में एनपीए को नहीं गिना जाएगा.

(4) TLTRO-2 का नोटिफिकेशन आज जारी होगा
TLTRO-2 की 50 हजार करोड़ रुपये से शुरुआत होगी. TLTRO-2 का नोटिफिकेशन आज जारी होगा. TLTRO से एनबीएफ को 10 हजार करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. TLTRO-2 का 50 फीसदी फंड छोटे मझोले एनबीएफसी को मिलेंगे. TLTRO-2 का 25 हजार करोड़ रुपये आज जारी होगा.

(5) G20 देशों में इंडिया की ग्रोथ सबसे बेहतर रहने का अनुमान
Covid-19 महामारी के समय में मानवता की परीक्षा है. हमारा मिशन है किसी भी तरह मानवता को बचाना. इस माहौल में RBI काफी एक्टिव है. लगभग हर दूसरे या तीसरे दिन RBI कुछ नए ऐलान लेकर आया है. हम यह बतााना चाहते हैं कि आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे. दास ने कहा, IMF के अनुमानों के मुताबिक, G20 देशों में इंडिया की ग्रोथ सबसे बेहतर रह सकती है.2020 ग्लोबल इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ी मंदी है.

(6) बैंक मुनाफे से अगले निर्देश तक डिविडेंड नहीं देंगे
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अगले नोटिस तक बैंक डिविडेंड का ऐलाना नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, बैंक मुनाफे से डिविडेंड नहीं देंगे.

(7) शिड्यूल कमर्शियल बैंक और दूसरे फाइनेंशियल संस्थानों को अतिरिक्त 20 फीसदी का प्रोविजन करना होगा…

लोन अकाउंट के रेज्योलूशन की चुनौतियों को देखते हुए रेज्योलूशन की अवधि को बढ़ाकर 90 दिन कर दिया गया है. डिफॉल्ट करने वाले बड़े लोन अकाउंट के रेज्योलूशन के लिए 180 दिनों का वक्त दिया जाएगा. 7 जून के सर्कुलर के तहत अतिरिक्त 20 फीसदी प्रोविजनिंग से छूट दी जाएगी. इसके साथ ही बैंक फिस्कल ईयर 2020 से अगले नोटिस तक डिविडेंड नहीं देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चित्र बना कर लॉकडाउन के पालन का दिया संदेश

Next Post

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

Next Post
रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d