हजारीबाग : जाके रखो साईया, मार सके न कोई इसी कहावत को चरितार्थ करती है ये घटना हजारीबाग के NH33 पर इचाकमोड़ में सड़क के किनारे खड़ी स्कूली बच्चो की वैन जो खचा-खच भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर जिससे वैन ट्रक में फाँस गया और बच्चे से भरे वैन को बरियाठ पेट्रोल पम्प (करीब एक किलोमीटर) तक घसीटता ले गया ट्रक, ट्रक से छूटने के बाद वैन दो पटकनिया खाते हुए सड़क किनारे चली गयी बताते चलें कि इस घटना में 7 बच्चे को मामूली चोट आई है.वहीं स्थानीय लोगो ने बताया कि वैन में इचाक मोड़ ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के 18 बच्चे बैठे थे जो कि स्कूल छुट्टी होने के बाद घर डुमरौंन जा रहे थे. इसी बीच इचाकमोड़ के पास बुधवार को ट्रक ने वैन को चपेट में ले लिया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर ट्रक समेत चालक को कब्जे में ले लिया .वही स्कूल वैन टक्कर की घटना सुनते ही डूंमरौन में अभिभावकों की अफरा तफरी मच गयी .

