BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बांग्लादेश में आज से लगा 7 दिन का लॉकडाउन

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
सीतामढ़ी में भी लागू हुआ लॉकडाउन, डीएम ने जारी किए आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

बांग्लादेश: बांग्लादेश ने कोराना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार से यानी आज से 7 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया है. बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है. ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक रविवार को जारी सरकारी परिपत्र के अनुसार, ये निर्देश 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे. इसमें बताया गया कि लोगों को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है.

खबर में बताया गया है कि यह फैसला देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है जहां हाल के कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है. इसके अनुसार, सरकार ने कहा है कि वह मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रही है. यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के मुताबिक रविवार तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,087 नये मामले सामने आए जो देश में वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमण के कुल मामले 6,37,364 हैं.

इसके अलावा इस अवधि में 53 र लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,266 हो गई है. इस बीमारी से होने वाली मौत की दर शनिवार के 1.46 प्रतिशत की तुलना में रविवार को घटकर 1.45 प्रतिशत रह गई. सार्वजनिक परिवहन की तमाम सेवाओं (सड़क, जल, रेलवे और घरेलू विमान) के परिचालन पर रोक लगा दी गई है और केवल आपात सेवाएं चालू रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्तार अंसारी को लेकर SC के निर्देशों का हो रहा पालन: शिव प्रताप

Next Post

कोरोना का असर: मेडिकल स्टाफों की छुट्टियां खारिज

Next Post
स्पेशल आरटी पीसीआर में 321, ट्रू-नाट में 20 का लिया सैंपल

कोरोना का असर: मेडिकल स्टाफों की छुट्टियां खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d