पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने सात दिन का आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है. पुणे में अगले सात दिन के लिए शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. पुणे में आंशिक लॉकडाउन का आदेश शनिवार के प्रभावी होगा.
पुणे में आंशिक लॉकडाउन के दौरान बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी.

