रांची: राज्य सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का पदस्थापन कर दिया है, वहीं एक आईएस का तबादला किया है. कार्मिक ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया. आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शशिधर मंडल को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया है.

बशारत कयूम को महिला बाल विकास का संयुक्त सचिव बनाया है. चंदन कुमार को अपर जिला दंडाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. करण सत्यार्थी को निदेशक भू-अर्जन के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वहीं मेघा भारद्वाज को योजना वित्त विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. विशाल सागर को कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. लोकेश मिश्रा को अपर जिला दंडाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. हिमांशु मोहन को एटीआई का उपनिदेशक बनाया गया है.

