हजारीबाग: बिहार के गया निवासी आलू व्यापारी नवल किशोर गुप्ता से अज्ञात अपराधियों ने इचाक थाना क्षेत्र में 7 लाख रुपये लूट लिया. जानकारी मिलने पर अपराधियों को पकड़ने पहुंचे 4-5 लोगों द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने एक युवक अशोक कुमार मेहता को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल अशोक को इलाज के लिए हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

