BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तिहाड़ जेल में 7 अधिकारी और 52 कैदी हुए कोरोना से संक्रमित

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
तिहाड़ जेल में 7 अधिकारी और 52 कैदी हुए कोरोना से संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बहुत बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है. दरअसल, जेल के अंदर करीब 52 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जेल के 7 अधिकारी भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. संक्रमित हुए 35 कैदियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. साथ ही तिहाड़ जेल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि तिहाड़ में कैदियों के संक्रमित होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 6 अप्रैल तक जेल के अंदर सिर्फ 19 कैदी ही वायरस की चपेट में आए थे और उस वक्त तक कोई स्टाफ इस वायरस से संक्रमित नहीं हुआ था, लेकिन अब ये बीमारी उन तक भी पहुंच गई है.

अधिकारियों का कहना है कि जेल परिसर में वायरस अब तेजी से फैल रहा है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी जेल में आइसोलेशन सेंटर बनाने की कोशिशें हो रही थीं. आपको बता दें कि तिहाड़ में अभी 20 हजार कैदी हैं.

अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, तीन कैदियों की हालत काफी गंभीर थी, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही 32 कैदियों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है, जबकि 17 अलग-अलग जेलों में सेल्फ क्वरांटाइन में हैं. सात अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है.

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े हर दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में पहली बार कोरोना का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया था. 24 घंटे में 11,491 नए केस सामने आए थे. एहतियात के तौर पर दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ने बढ़ाई असमानताएं, UN प्रमुख ने कहा- अमीरों पर लगे संपत्ति कर

Next Post

इंजेक्शेन रेम्डेमसिविर और रेम्डे्सिविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स के निर्यात पर प्रतिबंध

Next Post
इंजेक्शेन रेम्डेमसिविर और रेम्डे्सिविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स के निर्यात पर प्रतिबंध

इंजेक्शेन रेम्डेमसिविर और रेम्डे्सिविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स के निर्यात पर प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d