BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपार्टमेंट में आग लगने से इंदौर में 2 बच्चों समेत 7 झुलसे

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in Uncategorized
अपार्टमेंट में आग लगने से इंदौर में 2 बच्चों समेत 7 झुलसे

7 people including 2 children scorched in Indore due to fire in apartment

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर स्थित जूनी इंदौर के आलापुरा में स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गये. इस दौरान अपार्टमेंट में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आलापुरा इलाके के चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की शुरूआत पार्किंग क्षेत्र में रखे दोपहिया वाहनों से हुई. आग की लपटें देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक पहुंच गईं.

उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट की सीढ़ियों तक भी लपटें आ गईं जिससे बहुमंजिला भवन में रह रहे परिवार फंस गए. अफरा-तफरी के बीच अग्निशमन विभाग के दल ने अपार्टमेंट के बाहर और पड़ोसी इमारत से सीढ़ियां लगाकर आग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया.

इस बीच, शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में सात लोग झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें छह वर्षीय एक बच्ची, 10 वर्षीय एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. संदेह है कि अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. अग्निकांड में आठ दोपहिया वाहन जलकर बर्बाद हो गए. अग्निशमन विभाग के करीब तीन घंटे के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति करेंगे देशभर के शिक्षकों को सम्मानित

Next Post

धोखाधड़ी मामले में कपिल शो के कॉमेडियन समेत 7 पर FIR

Next Post
धोखाधड़ी मामले में कपिल शो के कॉमेडियन समेत 7 पर FIR

धोखाधड़ी मामले में कपिल शो के कॉमेडियन समेत 7 पर FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d