BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: कोरोना संक्रमित एक महिला व 4 वर्षीय बच्चा सहित 7 लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद आज  को बोकारो जनरल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से छुट्टी दे दी गई.  सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमण्डल पदाधिकारी चास   शशि प्रकाश सिंह और बोकारो जनरल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर ए. के. सिंह ने कोरोना को मात देने वाले सभी लोगों का ताली बजाकर स्वागत किया. उन्हें मास्क, दवा, फूल और स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र देकर 14 दिनों तक होम क्वांरटीन में रहने का हिदायत देकर सभी को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया. उक्त सभी सातों व्यक्ति गोमिया प्रखण्ड के रहने वाले है, जिसमे तीन एक ही परिवार के पति, पत्नी एवं बच्चे शामिल है जो जम्मू से आये थे एवं शेष चार व्यक्ति गाजियाबाद एवं दिल्ली से आया था.

भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है-

वैश्विक महामारी कोरोना पर विजय पाने वाले युवाओं और महिला ने लोगों से सरकार के द्वारा दिए गए एसओपी और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कोरोना संक्रमण से सचेत रहने की जरूरत है. मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समय-समय पर हाथ धोते रहने से कोरोना संक्रमण का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है. उन्होंने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की.

कोरोना के शेष 11 लोग बचे-

उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि सात लोगों के कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 11 लोग शेष बचे हैं, जिनका इलाज कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

उपायुक्त मुकेश कुमार ने उक्त सातों व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है तथा उन्होंने बताया कि तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखना आवश्यक है. पहला मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है एवं  दूसरा सामाजिक दूरी का पालन करना तथा तीसरा अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना या सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे. ये तीनो कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है.

डिस्चार्ज होने के बाद उक्त मरीज ने डॉक्टर की टीम को बताया भगवान का रूप

बीजीएच अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उक्त मरीजो ने बताया कि अस्पताल में मेरा अच्छी तरह से ख्याल रखा गया. अच्छे खाना के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया. कोरोना को हराया जा सकता है जैसे हमने किया है. बस हिम्मत बनाए रखें तथा डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें. इसके अलावे इससे बचने के लिए लोगों को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए. अपने-अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसे बीमारी से बच सकते हैं.

उपायुक्त ने बीजीएच के डॉक्टरों दी बधाई-

उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोविड-19 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभा रहे बीजीएच के डॉक्टर एवं उनकी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा अपने संदेश में कहा है कि आप सभी वॉरियर्स बेहतर कार्य कर रहे हैं. आगे आप सभी अपनी बेहतर सेवा जारी रखें. आप सभी टीम पर हमें गर्व है.

रवाना के दौरान अंचल अधिकारी चास दिवाकर प्रसाद दृवेदी, बीजीएच के डॉ गौतम सहित अन्य उपस्थित थे.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डायन के संदेह में पत्थर से कूच कर बुजुर्ग महिला की हत्या

Next Post

भाजपा ही जनजाति समाज की सच्ची हितैषी, कांग्रेस तो लगातार करती रही शोषण: समीर उरांव

Next Post
भाजपा ही जनजाति समाज की सच्ची हितैषी, कांग्रेस तो लगातार करती रही शोषण: समीर उरांव

भाजपा ही जनजाति समाज की सच्ची हितैषी, कांग्रेस तो लगातार करती रही शोषण: समीर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d