BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमित व्यक्तियों के समुचित इलाज एवं कोविड मैनेजमेंट के मद्देनजर 7 टीम का किया गया गठन

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
अस्पताल नियंत्रण कक्ष को किया गया सक्रिय
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर संक्रमितों के समुचित इलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने सहित व्यवस्था बहाली के लिए 7 टीम का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गतः- बेड मैनेजमेंट,डिस्चार्ज मैनेजमेंट मेडिकल और ह्यूमन रिसोर्स टीम, ऑक्सीजन सप्लाई और लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इक्विपमेंट टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग और होम आइसोलेशन टीम, एंबुलेंस और ट्रांसपोर्ट टीम,  इलक्ट्रिसिटी मैनेजमेंट, दाह संस्कार मैनेजमेंट टीम, वैक्सीनेशन और सैंपल कलेक्शन टीम गठित की गई है.  टीमों में बेहतर समन्वय, सफल नेतृत्व, संचालन के लिए नोडल पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

बेड मैनेजमेंट डिस्चार्ज मैनेजमेंट,मेडिकल इक्विपमेंट टीम के नोडल  अनुमंडल पदाधिकारी, बरही बनाए है. एसडीएम के सहयोग प्रदान करने के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक को नामित किया गया है. यह टीम कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उचित इलाज हेतु पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध करवाते हुए इलाज के उपरांत मरीजों को डिस्चार्ज करवाएंगे. साथ ही अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन तथा अन्य स्टाफ को उचित उपयोग कर नियमित रोस्टर तैयार करेंगे.

ऑक्सीजन सप्लाई और लॉजिस्टिक मेडिकल इक्विपमेंट टीम के नोडल अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को बनाया गया है. नोडल पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु  मेडिकल कॉलेज से सिविल सर्जन संजय जायसवाल एवं भोला शंकर गुप्ता, जिला लेखा प्रबंधक को नामित किया है.  टीम अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयां, मेडिकल उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. कांटेक्ट ट्रेसिंग और होम आईशोलेशन टीम के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी को बनाया गया है.नोडल पदाधिकारी के सहयोगार्थ चिकित्सक डॉ जावेद, शेख भिखारी कॉलेज और डॉ सी.बी प्रतापन, जिला मलेरिया पदाधिकारी को नामित किया गया है. यह टीम संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर संबंधित व्यक्तियों की जांच एवं होम आइसोलेशन में रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेगी.

 एंबुलेंस और ट्रांसपोर्ट टीम के नोडल अरविंद कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नामित किया गया है. नोडल पदाधिकारी के सहयोग प्रदान करने के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रबंधक और रविशंकर डीपीएम को नामित किया है.  टीम सभी सरकारी एंबुलेंस एवं निजी एंबुलेंस संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे व कोविड-19 से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार हेतु कोनार पुल स्थित श्मशान घाट पहुंचाने की जिम्मेवारी का काम देखेंगे.

 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कार्यापालक अभियंता, विद्युत अपूर्ति प्रमंडल पंचानन सिंह को नोडल बनाया गया है. कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के समुचित इलाज के क्रम में अन्य चिकित्सीय सुविधा के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, ताकि चिकित्सा के दौरान व्यवधान उत्पन्न ना हो.

दाह संस्कार मैनेजमेंट टीम के नोडल के रूप मे अंचल अधिकारी, सदर एवं सहायक वन संरक्षक, पश्चिम वन प्रमंडल को नामित किया गया है. यह टीम मृत संक्रमित व्यक्ति के दाह संस्कार हेतु लकड़ी की व्यवस्था कोनार पुल स्थित श्मशान घाट में करना सुनिश्चित करेगी.टीम के सहयोगार्थ विजय कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल तथा मधुसुधन मांझी वन क्षेत्र पदाधिकारी, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल रहेंगे.

 टीकाकरण एवं सैंपल कलेक्शन टीम के नोडल के रूप मे अपर समाहर्ता, हजारीबाग को नामित किया गया है. टीम कोविड-19 से संबंधित वैक्सीनेशन एवं जांच हेतु सैंपल कलेक्शन की प्रतिदिन निगरानी रखते हुए इस संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं सुझाव का निष्पादन करेगी. इस कार्य में उनके सहयोग के लिए डॉ एसके कांत, जिला आरसीएच पदाधिकारी, डॉ गोविंद नारायण, जिला मलेरिया पदाधिकारी एवं डॉ रंजन एनसीडी कंसलटेंट को संबद्ध किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल नियंत्रण कक्ष को किया गया सक्रिय

Next Post

कोरोना संक्रमित इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया

Next Post
कोरोना संक्रमित इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया

कोरोना संक्रमित इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d