BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो फिदायीन समेत 7 आतंकी आइइडी के साथ गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
दो फिदायीन समेत 7 आतंकी आइइडी के साथ गिरफ्तार

Close up of male hands in bracelets behind back

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मूः जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर के एक और पुलवामा जैसे हमले और फिदायीन हमले की साज़िश को नाकाम किया है और साज़िश में शामिल चार आतंकियों और उनके समर्थको को गिरफ्तार किया है. हमले के लिए इस्तेमाल होने वाली गाडी और भारी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद किया गया है. पुलिस अब उत्तरी कश्मीर के एक आतंकी की तलाश कर रही है जो IED को गाडी में लगाने के लिए आने वाला था,

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर अवंतीपोर पुलिस ने इस साज़िश का भंडाफोड़ किया और लश्कर और जैश से जुड़े दो अलग अलग MODULE से जुड़े सात आतंकियों को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, अवंतीपोर पुलिस ने सब से पहले साहिल नज़ीर नाम के जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान आतंकी ने पुलिस को जो बताया उसने सबके होश उड़ा दिए. उसने बताया कि किस तरह से टेलीग्राम और अन्य तरीको से सरहद पार बैठे जैश के आकाओ ने उस को “पुलवामा” जैसा फिदायीन हमला करने के लिए तैयार किया.

आतंकी साहिल बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, उसने अपने घर पर 25 किलो विस्फोटक भी छिपाया था. इसके साथ ही उसके घर से IED बनाने के में इस्तेमाल होना वाला सामान भी बरामद किया गया. साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने JKO1E 0690 नंबर की मारुती गाडी भी बरामद की है. इस गाडी को MVIED के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था. गौरतलब है कि पुलिस ने इस हमले में मदद देने वाले चार और आतंकियों को भी गिरफ्तार कर इस बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है.

इस के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर की फिदायीन साज़िश और अवंतीपोर और पुवलमा में फिदायीन हमले की साज़िश को नाकाम किया है. पुलिस के अनुसार श्रीनगर के बाग़ात इलाके में हुए हमले की जांच के दौरान पम्पोर से मुसैब अहमद को गिरफ्तार किया गया है. मुसैब की निशानदेही पर दो और लोगो को गिरफ्तार किया गया है जो पम्पोर में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की बिल्डिंग पर फिदायीन हमले की फिराक में थे. इन के कब्ज़े से भी सुरक्षा बालो ने भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के IG विजय कुमार के अनुसार युद्धविराम के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत में हिंसा फैलाने के लिए लगातार नापाक प्रयास किए जा रहे है और आतंकी इसके लिए अब IED का इस्तेमाल ज़ायदा करने लगे है. और अब ये आतंकी कश्मीर में स्ट्रैटेजीक INSTALLATIONS को निशाना बनाने की फिराक में हैं ,इसी लिए पुलिस ने श्रीनगर हवाई अड्डे के साथ-साथ सभी ठिकानो की सुरक्षा बढ़ा दी है और आतंक वरोधी ऑपरेशन को तेज़ कर साज़िश को नाकाम करने का बीडा उठाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ममता ने नंदीग्राम से भरा पर्चा

Next Post

इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने महिला दिवस मनाया, महिलाओं को मिला सम्मान

Next Post
इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने महिला दिवस मनाया, महिलाओं को  मिला सम्मान

इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने महिला दिवस मनाया, महिलाओं को मिला सम्मान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d