BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोन नदी में नहाने गये 7 युवक डूबे, 5 का निकाला गया शव

दो अन्य की तलाश जारी, एक तैर कर बाहर निकला

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
सोन नदी में नहाने गये 7 युवक डूबे, 5 का निकाला गया शव

सोन नदी में नहाने गये 7 युवक डूबे, 5 का निकाला गया शव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के डूमरसोता के पास शनिवार सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान सात युवक डूब गये. पांच युवकों के शवों को स्थानीय गोताखोरों द्वारा निकाला जा चुका है. जबकि शेष दो लोगों को अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है. पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से दो अन्य युवकों की तलाश जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कांडी बीडीओ के नेतृत्व में राहत टीम कैंप कर रही है. गढ़वा के उपायुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि सुबह छह बजे डूमरसोता गांव के आठ युवक बगल में सोन नदी में नहाने गये हुये थे. इसमें नदी पार होने के दौरान सात युवक नदी के गहरे पानी में चले गये. एक युवक नदी के बाहर निकलने में सफल रहा. उसने गांव में इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. गांव के अनुभवी लोगों को शव ढूंढ़ने में लगाया गया. आसपास से गोताखोर पहुंचकर शव ढूंढ़ने में सहयोग कर रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन मौके पर हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है.

मृतक की सूची

  • 1. ब्रजेश सिंह 30 साल,
  • 2. आलोक मिश्रा 30 साल,
  • 3.अजीत मिश्र ,19 साल,
  • 4. नीरज मिश्र 21 साल,
  • 5. अश्वनि दुबे 25 साल,
  • 6. राजन दुबे 21 साल,
  • 7. सुशील मिश्रा 25 साल

बताया गया है कि नदी में डूबने वाले सभी युवक आसपास के गांव के ही रहने वाले थे. इन युवकों को स्थानीय बुजुर्गों ने नदी में जाने से मना भी किया, लेकिन युवकों ने कहा कि गर्मी का मौसम है, नदी में ज्यादा पानी नहीं होगा, यह कह कर सभी युवक नदी के गहरे पानी में चले गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हर साल जलस्तर कम हो जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल-जून में भी लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण से नदी का जलस्तर बीच-बीच में बढ़ जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के बाद पूरी होगी TGT, PGT शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया: HRD मंत्री

Next Post

औरैया सड़क हादसे के 7 मृतक बोकारो के, CM ने जताया शोक

Next Post
औरैया सड़क हादसे के 7 मृतक बोकारो के, CM ने जताया शोक

औरैया सड़क हादसे के 7 मृतक बोकारो के, CM ने जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d