नई दिल्ली: केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज बाघों की गणना की विस्तृत रिपोर्ट जारी की. इस मौके पर राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो भी मौजूद रहे. साथ भारत की छोटी जंगली बिल्लियों पर एक पोस्टर भी जारी किया गया है.
प्रकाश जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा कि दुनिया के 70 फीसदी बाघ भारत में हैं. इस पर हमें गर्व करना चाहिए, हम बाघों की संख्या के मामले में विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं.
ये भारत की सॉफ्ट पावर हैं और इसे दुनिया के सामने हमें बेहतर तरीके से ले भी जाना चाहिए और इसलिए जो आज रिपोर्ट और पोस्टर जारी किए हैं, वे देखने लायक हैं. देश सभी 13 बाघ श्रेणी के देशों के साथ बाघों के वास्तविक प्रबंधन में काम करने के लिए तैयार हैं.

