BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यभर के 70 हजार पारा शिक्षक आंदोलन में कूदे, Teacher’s Day के दिन होगा ‘जेल भरो अभियान’

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in समाचार
राज्यभर के 70 हजार पारा शिक्षक आंदोलन में कूदे, Teacher’s Day  के दिन होगा ‘जेल भरो अभियान’

70 thousand mercury jumps in teacher movement across the state, there will be 'Jail Bharo Campaign' on Teacher's Day

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग : हजारीबाग राज्य के पारा शिक्षक एक बार फिर से आंदोलन की राह पर है. पारा शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जेल भरो आंदोलन का घोषणा की है. जेल भरो आंदोलन में 4000 से अधिक पारा शिक्षक अपनी गिरफ्तारी देंगे.  साथ ही पूरे राज्य भर में लगभग 70000 पारा शिक्षक अपने-अपने जिलों में  इस आंदोलन में शामिल होंगे. पारा शिक्षकों ने यह निर्णय सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ लिया है. यह जानकारी पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदन मेहता आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. मेहता ने कहा कि सरकार के वादाखिलाफी और पारा शिक्षकों का विभाग द्वारा मनमानी तरीके से मानदेय रोक दिए जाने को लेकर राज्य के पारा शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है, और एक बार फिर आंदोलन की राह पर है.

ज्ञात हो कि राज्य के पारा शिक्षक अपने लंबित मांग सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करते रहे हैं. इसी क्रम में 17 जनवरी 2019 को राज्य सरकार ने पारा शिक्षकों से 90 दिनों के अंदर सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान की नियमावली निर्माण हेतु समझौता किया था. इधर पारा शिक्षकों का कई माह से मानदेय भी लंबित है. इसको को लेकर राज्य कमिटी के निर्णय के आलोक में राज्य के तमाम पारा शिक्षक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन अपने-अपने जिलों में जेल भरो कार्यक्रम करेंगे. 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर न्याय की गुहार लगाने, राज्य के पारा शिक्षक उनके सभा में शामिल होने हेतु रांची जाएंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि 250 दिन होने को है. नियमावली का कोई अता-पता नहीं है. जबतक हम पारा शिक्षक आंदोलन रूपी घण्टी नहीं बजायेंगे, तब तक हमें मानदेय भी नसीब नहीं होता है.  आगे हम राज्य के तमाम पारा शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों से अपने आप को अलग रखने का निर्णय लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग में मृतक के पत्नी को मिला आर्थिक मदद

Next Post

60 के दशक में बने हटिया डैम, दूसरी बार सूखने की कगार पर

Next Post
60 के दशक में बने हटिया डैम, दूसरी बार सूखने की कगार पर

60 के दशक में बने हटिया डैम, दूसरी बार सूखने की कगार पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d