दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और ऐसे में देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही ट्रेनों से अब तक करीब 70 हजार लोग यात्रा कर चुके हैं. गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 62 विशेष ट्रेने चलाई जा चुकी हैं.
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, “प्रवासी मजदूरों के लिए अब तक चलाई गईं 62 विशेष ट्रेनों से करीब 70,000 लोगों ने यात्रा की, ऐसी ही 13 और ट्रेन मंगलवार को चलाए जाने की उम्मीद है.”
इसके अलावा गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि विदेश में फंसे जिन भारतीय नागरिकों को विशेष उड़ानों के जरिए वापस लाया जाएगा, उन्हें यहां पहुंचने पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा.”

