रांची: अनगड़ा इलाके में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं. अनगड़ा थाना क्षेत्र के शताकी गांव में सेवानिवृत सरकारी बुजुर्ग दम्पति की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी . घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम होगी. मृतकों में 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रह्लाद महतो और उनकी पत्नी घसनी देवी शामिल हैं.
मामले की जानकारी तब हुई जब मृतक के पुत्र ने अपने पिता को फोन कर हाल चाल जानना चाहा तब पिता ने फोन नहीं उठाया. तब बेटे को संदेह हुआ और घर आकर देखा तो घर बाहर से घर पूरी तरह बन्द था. अंदर जाने पर माता पिता दोनों का शव पड़ा मिला , फिर पुलिस को सूचित किया गया. जानकारी के मुताबिक मामला 5 सितंबर का बताया गया है, लेकिन मृतक दम्पति का शव पुलिस ने आज बन्द घर से बरामद किया. दम्पति के शव को कब्जे में कर पुलिस ने मामले की अलग अलग बिंदुओं पर जाँच शुरू कर दी .
एक हफ्ते पूर्व भी अनगड़ा क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना हुई थी. एक सप्ताह के अंतराल में यह हत्याकांड की दूसरी बड़ी घटना है. मामले की जानकारी मिलने और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली .और कहा कि संबंधित मामले में पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे. इस संबंध में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से भी मामले को लेकर जल्द कार्रवाई की बात की जाएगी. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक दम्पति आस पास के लोगों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करते थे और किसी के साथ कोई दुश्मनी जैसी बातें नहीं थीं, ऐसे में कौन और क्यों इस तरह की हत्या को अंजाम दिया, यह बड़ा सवाल है.

