कांग्रेस ने अन्न पर ध्यान दिया अन्नदाताओं पर नही
1912 से 2000 तक के झारखंड आंदोलनकारियों को भाजपा करेगी सम्मानित: दीपक प्रकाश
New Delhi:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्य सभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कृषि कानून पर कांग्रेस और झामुमो को घेरते हुए कहा कि जिन लोगों का किसान और किसानी से कभी नाता भी नहीं रहा वे लोग किसानों के हितैसी कभी नहीं हो सकते. कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है जबकि किसान इनके सच से वाकिफ हो चुके हैं.
उन्होंने कहा कि किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिया लूट ले जाते थें, कृषि कानून से इस पर रोक लगेगी, यही कारण है कि कांग्रेस के पेट मे दर्द हो रहा है. कांग्रेस बिचौलियों की रक्षा करने में लगी है. कांग्रेस अन्न पर ध्यान दी है अनन्दताओं पर कभी नहीं.
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों की हित में एमएसपी डेढ़ गुना कर दिया है. कृषि कानून से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत सिर्फ उपज का कॉन्ट्रैक्ट होगा जमीन का नहीं. उन्होंने कहा कि किसानों के आय दोगुनी करने को लेकर एफपीओ बनाया जा रहा है. जिसके तहत 8 हजार करोड़ रुपिया खर्च किया जाएगा.
साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियों को बेहतर और किसानों को लाभ के लिए देश के 7 हजार मंडियों को इलेक्ट्रॉनिकली इंटरकनेक्ट किया जा रहा है. ताकि किसान पूरे देश के सभी मंडियों का भाव किसी भी एक स्थल से जान सके. इससे उन्हें देश भर के बाजार का भाव भी मालूम हो पायेगा. 1हजार मंडियों को इंटरकनेक्ट कर दिया गया है.
साथ ही उन्होनें कहा कि कोरोनकाल के बाद एक बार फिर अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गयी है. कोरोनकाल में जीवन बचाना पहला उद्देश्य था.
इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. उन्होंने कहा कि 1912 से 2000 तक झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों और उनके वंसजों को चिन्हित कर भारतीय जनता पार्टी सम्मानित करेगी. भारतीय जनता पार्टी के वनांचल आंदोलन और सैकड़ों आंदोलनकारियों के बुते और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है. मालूम हो कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम अपनी माँ से मिलने अपने पैतृक आवास हजरीबाग पहुंचे थें. वे बिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस की बधाई दी. इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक शामिल थें.

