रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया गया कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान कुल सात हजार यूनिट ब्लड जमा किया गया है.
उन्होंने बताया कि राज्य में चार चलंत रक्तदान वैन का पहले से ही परिचालन किया जा रहा है, जो रांची, पलामू, हजारीबाग और देवघर में है जबकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए रामगढ़ और जामताड़ा में दो नए ब्लड बैंक की शुरुआत की गयी है.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि राज्य के तमाम युवाओं और रक्तदाताओं से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में रक्तदान करें, ताकि इस विषम परिस्थिति में रक्त की कमी न हो पाए. वे आज रांची में दो चलंत रक्तदान वैन के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे.

