BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 71.17 फीसदी वोट

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 71.17 फीसदी वोट

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 71.17 फीसदी वोट

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में सोलह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज शाम पांच बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में संथाल परगना प्रमंडल की पांच विधानसभा सीटों के लिए दोपहर तीन बजे ही मतदान समाप्त हो गया.

जिन पांच सीटों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गये. उनमें बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. जबकि ग्यारह विधानसभा सीटों – राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा में शाम पांचे बजे तक वोट डाले गये.

इन 16 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 71.17 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है. इनमें सबसे अधिक नाला विधानसभा सीट के लिए 78.01 एक प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया.

वहीं सबसे कम दुमका विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ, जहां सबसे कम 59.73  प्रतिशत मतदान हुआ.

झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान 70.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बताया कि मतदान समाप्त होने पर सबसे अधिक नाला सीट के लिए 78.01 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया. वहीं दुमका में सबसे कम 59.73 प्रतिशत मतदान हुआ.

इसके बाद राजमहल में 71.19 प्रतिशत, बोरियो में 71.58 प्रतिशत, बरहेट (सु) में 70.07 प्रतिशत, लिट्टीपाड़ा (सु) में 70.01 प्रतिशत, पाकुड़ में 76.10 प्रतिशत, महेशपुर (सु) में 74.81 प्रतिशत, शिकारीपाड़ा (सु) में 73.25 प्रतिशत, जामताड़ा में 74.77 प्रतिशत, जामा में 65.27 प्रतिशत, जरमुंडी (सु) 71.53 प्रतिशत, सारठ में 75.97 प्रतिशत, पोड़ैयाहाट में 69.61 प्रतिशत, गोड्डा में 68.54 प्रतिशत और महगामा में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अंतिम चरण में 29 महिला समेत 236 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई. जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 दिनों से हड़ताल कर रहे लेखपालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 2 दर्जन लेखपाल निलंबित

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी हिली धरती

Next Post
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी हिली धरती

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी हिली धरती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d