BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी में 72 घंटे के लिए फिर बढ़ायी गई सील की अवधि

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
हिंदपीढ़ी में 72 घंटे के लिए फिर बढ़ायी गई सील की अवधि

हिंदपीढ़ी में 72 घंटे के लिए फिर बढ़ायी गई सील की अवधि

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जिला प्रशासन ने हिंदपीढ़ी में फिर 72 घंटे की अवधि बढ़ा दी है. यह अवधि तीसरी बार बढ़ायी गई है. सबसे पहले 6 अप्रैल को सील की गई थी, इसके बाद कोरोना का पॉजिटिव मिलने के बाद दूसरी बार 9 अप्रैल को दूसरी बार सील की गई थी. रविवार को हंगामा होने के बाद प्रशासन ने तीसरी बार हिंदपीढ़ी को सील कर दिया है.

Also Read This: स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड कर्मी कर रहे हैं सैनिटाइजेशन का काम

पुलिस सख्ती से लॉक डाउन का पालन करवा रही हैं. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से खाने-पीने के सामान भी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है. होम डिलीवरी की भी सेवा दी जा रही है. प्रशासन ने सिविल वॉलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. ताकि, लोगों तक जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जा सके.

विदित हो कि 10 अप्रैल को दूसरी ओर हिन्दपीढ़ी को 72 घंटों के लिए सील करने की घोषणा उपायुक्त द्वारा की गई थी. उसके मुताबित 13 अप्रैल को प्रातः 10 बजे के बाद हिन्दपीढ़ी के सील को समाप्त करते हुए ढ़ील दी जा सकती थी लेकिन अभी भी जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है. जिसके कारण सील की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. पूरे देश में जारी लॉक डॉउन के आज 19 वें दिन हिंदपीढ़ी में सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान लोग अपने-अपने घरों के अंदर ही रहे. वहीं लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार पूरे क्षेत्र में गश्त लगाते नजर आई.

Also Read This: राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में आये 7 हजार से अधिक मामले, कराई गई त्वरित सहायता उपलब्ध

ज्ञात हो कि हिंदीपीढ़ी में लॉक डाउन के बाद से वहां के लोगों के लिए भोजन ,पानी ,दवा व दूध जैसी जरूरी चीजों की काफी कमी हो गई है. मोहल्ले के दुकानों के बंद रहने के कारण लोग जरूरत के सामानों की खरीदी नहीं कर पा रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस की सख्ती के कारण भी लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जिससे कई लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो कई लोगों के सामने इलाज की समस्या खड़ी हो गई है. जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए वॉलेंटियर कुछ गली, मोहल्लों में लोगों की जरूरतों के अनुसार सामान पहुंचा रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे भी मोहल्ले हैं जहां वॉलेंटियर नहीं पहुंच पा रहे हैं. हिंदपीढ़ी के बाद उससे सटा इलाका कुर्बान चौक में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां के लोग काफी दहशत में हैं.

नया मामला आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. हिन्दपीढ़ी का पूरा इलाका सील कर दी गई है. जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात कर दी गई है ताकि, लोग घर से बाहर न निकलें. रविवार को कोरोना पीड़ित 54 वर्षीय एक युवक की मौत से भी लोग डरे और सहमे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम हिंदपीढ़ी में लगातार कैम्प की हुई है. शनिवार को 42 लोगों का सैम्पल इकट्ठा किया गया है. वहीं, रविवार को भी टीम सैंपल लेने के लिए हिंदपीढ़ी पहुंची है. यह टीम हिंदपीढ़ी से सटे इलाकों में भी जाकर सैम्पल इकट्ठा करने का काम करेगी. नया मामला आने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके के लोगों में जागरूकता दिख रही है. लोग अपने घर से निकल कर कैम्प में जांच करवाने पहुंच रहे हैं. जांच के लिए गुरुनानक स्कूल में मुख्य कन्ट्रोल रूम बनाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जुली ने दिया कोविड – कोरोना को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

Next Post

पंडरा बाजार में सैनिटाइज के बाद मिलेगा प्रवेश

Next Post
पंडरा बाजार में सैनिटाइज के बाद मिलेगा प्रवेश

पंडरा बाजार में सैनिटाइज के बाद मिलेगा प्रवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d