BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

73 फीसदी भारतीयों ने माना कि देश बढ़ रहा सही दिशा में : सर्वेक्षण

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
73 फीसदी भारतीयों ने माना कि देश बढ़ रहा सही दिशा में : सर्वेक्षण

73% Indians considered the country moving in the right direction: Survey

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि कम से कम 73 फीसदी भारतीयों को लगता है कि देश सही दिशा में बढ़ रहा है. इससे पहले जून में किए गए इसी तरह के सर्वेक्षण में तीन फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है. भारत में निराशावाद के वैश्विक रुझान के विपरीत स्थिति देखने को मिली है, क्योंकि कम से कम 58 फीसदी वैश्विक नागरिकों को लगता है कि उनका देश गलत रास्ते पर है. इसके अलावा सर्वेक्षण में शामिल 27 बाजारों में कम से कम 23 निराशावादी महसूस करते हैं और उन्हें लगता है कि वे सही रास्ते पर आगे नहीं बढ़ रहे हैं.

इप्सोस इंडिया के पदाधिकारी पारिजात चक्रवर्ती ने एक बयान में कहा, “भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसके लिए भारतीय अत्यधिक आशावादी हैं. पिछले महीने की तुलना में इस दिशा में तीन फीसदी की और वृद्धि हुई है. इसी के साथ भारतीयों के लिए बेरोजगारी की समस्या भी सभी चिंताओं में शीर्ष पर दिखलाई पड़ती है.”

उन्होंने कहा, “अपराध एवं हिंसा, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार (हालांकि पिछले महीने की तुलना में इसमें पांच फीसदी की गिरावट आई है), आतंकवाद (दो फीसदी की गिरावट), गरीबी एवं सामाजिक असमानता (एक फीसदी की कमी) भी चिंता का विषय है. नौकरियां पैदा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए.”

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई राउंड में बेरोजगारी भारतीयों की सबसे बड़ी चिंता है. जबकि इससे पहले बेरोजगारी कभी भी भारतीयों की शीर्ष चिंताओं में नहीं दिखाई दी थी.

भारतीयों की चिंता वाले शीर्ष पांच मुद्दों में बेरोजगारी (46 फीसदी), अपराध और हिंसा (37 फीसदी), वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार (34 फीसदी), आतंकवाद (29 फीसदी) और गरीबी और सामाजिक असमानता (28 फीसदी) शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात सरकार ने किया ट्रैफिक जुर्माना आधा

Next Post

370 हटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, हमारा अगला एजेंडा पीओके : केंद्रीय मंत्री

Next Post
370 हटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, हमारा अगला एजेंडा पीओके : केंद्रीय मंत्री

370 हटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, हमारा अगला एजेंडा पीओके : केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d