BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम: मजदूरों ने 73 साल के डॉक्टर की पीट-पीट कर की हत्या

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in समाचार
असम: मजदूरों ने 73 साल के डॉक्टर की पीट-पीट कर की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

असम के जोरहाट जिले में चाय बागान कर्मियों की कथित मारपीट से एक बूढ़े डॉक्टर की मौत हो गई। बागानकर्मी अपनी एक साथ के इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज थे। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि लगभग 250 लोगों की भीड़ ने डॉक्टर पर हमला कर दिया था, इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार को टिओक चाय बागान में हुई। डॉक्टरों ने डॉक्टर की हत्या के विरोध में तीन सितंबर को राज्यभर में 24 घंटे की हड़ताल का रविवार को आह्वान किया गया है हालांकि हड़ताल में आपात सेवाएं शामिल नहीं होंगी।

जोरहाट जिले की उपायुक्त रोशनी अपरंजी कोराटी ने कहा, सोमरा माझी की मौत के बाद उसके दोस्तों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्ता की कथित तौर पर पिटाई कर दी। माझी का बागान के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोराटी ने बताया कि चाय बागान कर्मियों ने अस्पताल को घेर लिया था और पुलिस ने डॉ। दत्ता को बचाया। बाद में उन्हें जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में उपायुक्त सुभान गोवाला को 7 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

‘असम वैली कंसलटेटिव कमेटी ऑफ प्लांटेशन एसोसिएशन’ (सीसीपीए) ने घटना की निंदा की और प्रशासन से मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. बोरा ने बताया कि दत्ता पर हमला चाय बागानों में काम कर रहे डॉक्टरों पर शारीरिक हमले की तीसरी बड़ी घटना है और ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘इन घटनाओं और डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने तथा दोषियों को सजा दिलाने में सरकार की नाकामी के खिलाफ विरोध के तौर पर डॉक्टरों ने 24 घंटे तक काम न करने का फैसला किया है। वह इस दौरान हड़ताल पर रहेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से करके बयां कर दी असलियत : भाजपा

Next Post

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Next Post
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d