रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा चिन्हित झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए किए गए आंदोलन के 74 आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की सूची पर स्वीकृति प्रदान की है.
आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए आयोग के प्रतिवेदनों के आलोक में राज्य सरकार ने पूरे राज्य के कुल 74 आंदोलनकारियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुविधाएं दी जाएगी. ये सुविधाएं संबंधित जिला के उपायुक्त द्वारा प्रदान की जाएगी.
Also Read This: लूट मामला: पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
संबंधित जिलों के उपायुक्त के द्वारा उनके जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रतिमाह सम्मान पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा.

