लोहरदगा:- लोहरदगा सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि आज लोहरदगा जिला में कुल 74 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 37 महिलाएं तथा 37 पुरुष हैं.
आज मिले पॉजिटिव मामलों में से 31 मामले ट्रू नेट, 18 मामले की पुष्टि त्.ज् और 25 मामले की पुष्टि आरटीपीसीर जांच पद्धति से हुई है. आज मिले 74 कोरोना के नये मामलों के साथ लोहरदगा जिला में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 343 हो चुकी है. वहीं आज 16 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया.

