रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर उन्होंने मंडल द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक कुल 0.80 मिलियन टन लोडिंग हुई, जिससे मंडल को 65.26 करोड] रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ.
उन्होंने कहा कि मंडल के साथ स्टेशनों पर नए शौचालय बनाए गए. नामकुम गुड शेड को सर्व सुविधा युक्त किया गया. रांची मंडल के सभी स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई.
कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु 12800 फेस मास्क 2000 फेस शील्ड एवं 4950 लीटर सैनfटाइजर का उत्पादन किया गया. रांची रेलवे स्टेशन पर क्विक वोटिंग सिस्टम की स्थापना लॉकडाउन अवधि में कुल 70,000 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराए गए.
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी रेल कर्मियों को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सिविल डिफेंस के 14, सेंट जॉन एंबुलेंस के 19 तथा चिकित्सक विभाग के 13 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने कोरोना वॉरियर्स का प्रशंसनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया.

