BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CoronaVirus को लेकर CM योगी ने बुलाई बैठक, देशभर में अब तक 75 केस

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
CoronaVirus को लेकर CM योगी ने बुलाई बैठक, देशभर में अब तक 75 केस
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:  देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, अबतक 75 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में राज्य की स्थिति का जायजा लिया जाएगा. साथ ही स्कूलों को बंद करने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अबतक 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें से 10 भारतीय और एक विदेशी नागरिक हैं. इसी के बाद अब कई मोर्चों पर सतर्कता बरती जा रही है.

कोरोना वायरस की वजह से 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे पर भी बड़ा फैसला लिया गया है. अब इस मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे, ये फैसला सरकार की उस एडवाइज़री पर लिया गया है जिसमें लोगों को भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया था.

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों में भारत में कोरोना वायरस का असर काफी बढ़ गया है. गुरुवार को इस वायरस के कारण पहली मौत भी हुई है, यही वजह है कि अब केंद्र-राज्य सरकारों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है.

राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सभी स्कूलों, सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि, दिल्ली में जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वो खुले रहेंगे, लेकिन परीक्षा खत्म होते ही उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को राज्य स्तर पर महामारी घोषित कर दिया है.

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल के बंद होने के बाद अपील की जा रही थी कि एनसीआर में भी ऐसा कदम उठाना चाहिए. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस के कुछ केस सामने आए थे, हालांकि उनमें से कुछ केस नेगेटिव भी निकले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काश चीजें मिल-जुलकर सुलझा ली जातीं : सचिन पायलट

Next Post

कोरोना की चपेट में आई कनाडाई प्रधानमंत्री की पत्नी

Next Post
कोरोना की चपेट में आई कनाडाई प्रधानमंत्री की पत्नी

कोरोना की चपेट में आई कनाडाई प्रधानमंत्री की पत्नी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d