BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

75 किसानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित,10 किसानों को दिया गया केसीसी एवं डेयरी ऋण

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
सब्जी की खेती में युवा प्रगतिशील किसान दधिची मंडल ने बनाई पहचान, युवाओं-कृषकों के लिए रोल मॉडल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची के चान्हो प्रखंड परिसर में किसान संगोष्ठी सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यालय जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा के सौजन्य से आयोजित किसान संगोष्ठी सह उद्यान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर मांडर विधायक   बंधु तिर्की एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपायुक्त   छवि रंजन मौजूद रहे. साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी रांची, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं चान्हो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   विधायक   बंधु तिर्की और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त छवि रंजन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. किसान संगोष्ठी सह उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से   विधायक बंधु तिर्की और उपायुक्त  छवि रंजन द्वारा किया गया.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक की जानकारी देना तथा उद्यान प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों द्वारा लाए गए उत्कृष्ट उत्पाद के आलोक में पुरस्कृत किया जाना था. उद्यान प्रदर्शनी में चान्हो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां प्रदर्शनी में लाई गई थी. किसानों का हौसला अफजाई करते हुए एक फसल में तीन पुरस्कार दिए गए. कुल 75 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप उन्हे सर्टिफिकेट का वितरण मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया. प्रथम पुरस्कार में कुदाल, द्वितीय पुरस्कार में छोटा कुदाल एवं प्रथम पुरस्कार के रुप में खुरपी दिया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   विधायक   बंधु तिर्की और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त   छवि रंजन के द्वारा 10 किसानों को केसीसी ऋण एवं डेयरी ऋण दिया गया. इसके अतिरिक्त लाभुकों के बीच पंप सेट का भी वितरण किया गया. विभाग द्वारा संचालित टीआरएफए योजना के तहत मूंग दाल बीज का वितरण भी किया गया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मोटे अनाज के रूप में मक्का बीज का वितरण भी किसानों के बीच किया गया.

कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच सॉइल हेल्थ कार्ड का भी वितरण किया गया. उद्यान विभाग के तरफ से मधु उत्पादक किसानों को हनी एक्सट्रैक्टर और बक्से का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में उपायुक्त महोदय द्वारा उद्यान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया. उपायुक्त रांची ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी भ्रमण किया. उपायुक्त   छवि रंजन ने किसानों से कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और अपनी आय में वृद्धि करें. उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इस कार्यक्रम में सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अपने प्रखंडध् जिला से समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वास्तु और पर्यावरण का ध्यान रख कर बनेगा मंत्रियों का बंगला

Next Post

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक

Next Post
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d