रांची : सरकार ने राज्य के हगभग 65 हजार पारा शिक्षकों को तोहफा दिया है. इन शिक्षकों के मानदेय के मद में 78 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है. गौरतलब है कि इन शिक्षकों का तीन महीने से भुगतान बकाया था. विभाग की ओर से मई माह के मानदेय के लिए विभागीय स्तर पर प्रकिया शुरू कर दी गयी है. शुक्रवार तक मई माह का मानदेय शिक्षकों के बैंक एकाउंट में पहुंच जायेगा. इससे पहले सोमवार को भी अप्रैल माह के मानदेय के भुगतान के लिए 78 करोड़ राशि जारी की गयी थी. पारा शिक्षकों का मानदेय अप्रैल 2020 से ही बकाया था.

