BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटों में मिले 78,357 नए मामले, 1045 की मौत

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस (कोविड-19) के 78,357 नए मामले सामने आए हैं और 1045 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 37,69,524 हो गई है, जिसमें 8,01,282 सक्रिय मामले, 29,019,09 ठीक मामले और 66,333 मौतें शामिल हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 1 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,43,37,201 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,12,367 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को एक दिन में 78,357 नए मामले सामने आए. वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है. 

पिछले 24 घंटे में 1,045 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है. देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,69,524 हो गए हैं, जिनमें से 8,01,282 लोगों का उपचार चल रहा है और 29,01,909 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

मंगलवार को एक दिन में 69,921 नए मामले सामने आए. लेकिन, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 28 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, मंगलवार को 819 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है.

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 36,91,167 हो गए हैं, जिनमें से 7,85,996 लोगों का उपचार चल रहा है और 28,39,883 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को कोरोना के 78,512 नए मामले सामने आए. वहीं, इस दौरान कुल 971 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 36,21,246 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इनमें से 7,81,975 सक्रिय मामले हैं और 27,74,802 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दूसरी तरफ, अब तक 64,469 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हुई है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 30 अगस्त तक 4,23,07,914 नमूनों की जांच की गई है. वहीं, इसमें 8,46,278 नमूनों की जांच कल ही की गई है.

रिकवरी रेट की बात करें तो इसमें मामूली बढ़ोतरी के बाद यह 76.6 फीसदी पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 7.46 फीसदी है. वहीं 29 अगस्त को 10,55,027 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 4,14,61,636 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. कोरोना का डेथ रेट 1.79 प्रतिशत है.

देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं कई प्रदेश ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे मगर प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना मामलों की वजह से आर्थिक गतिविधियों पर पड़े प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 सितंबर से शुरू हो रहे अनलॉक 4 के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. इसके तहत दिल्ली में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू हो रही है.

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 8,08,306 केस सामने आ चुके हैं. कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 1,98,523 मामले सक्रिय हैं.

अब तक 5,84,537 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 24,903 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक दिन में 15,765 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, करीब 320 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

Next Post

SSR CASE: ड्रग डीलर ने स्वीकारा शौविक चक्रवर्ती से अपना कनेक्शन

Next Post
SSR CASE: ड्रग डीलर ने स्वीकारा शौविक चक्रवर्ती से अपना कनेक्शन

SSR CASE: ड्रग डीलर ने स्वीकारा शौविक चक्रवर्ती से अपना कनेक्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d