-
रांची के रिम्स में एक कोरोना संक्रमित की मौत, संख्या बढ़कर हुई सात
रांची: झारखंड में शुक्रवार को 79 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलें. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी है. वहीं रांची के रिम्स में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है.
रांची स्थित रिम्स में से मिली रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम 9.00 बजे 14 और नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रामगढ़ से 6, गढ़वा 6, रांची के रिम्स से 1 और पलामू 1 मरीज शामिल हैं.
इन मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 922 हो गयी है. रांची में 1, हजारीबाग में 24, धनबाद में 1, सिमडेगा में 30, कोडरमा में 1, पलामू में 1, गढ़वा में 6, पूर्वी सिंहभूम में 1, लातेहार में 6, रामगढ़ में 7 और गुमला में 1 कोविड-19 मरीज की पुष्टि हुई.
इधर, रांची के आलम नर्सिंग होम से मिले 2 संक्रमितों में से एक गोमो का रहने वाला 25 वर्षीय युवक है. वह स्पाइन की समस्या से ग्रसित है और 02 जून को आलम में भर्ती हुआ था.
वहीं दूसरा मरीज चितरपुर रामगढ़ का रहने वाला है. 28 साल का यह युवक यूरिन की समस्या से परेशान था और यहां अपना इलाज कराने आया हुआ है.
हजारीबाग से मिले 11 कोरोना संक्रमितों में केरेडारी से 5, सदर से 2, इचाक से 1, दारू से 1, विष्णुगढ़ से 1 और बड़कागांव से 1 मरीज शामिल हैं. सभी मुंबई से हजारीबाग लौटे थे.

