BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की कोमोलिका बारी समेत 8 तीरंदाजों ने सफलता पायी

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
झारखंड की कोमोलिका बारी समेत 8 तीरंदाजों ने सफलता पायी
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाज़ी टीम के गठन के लिए जमशेदपुर में आयोजित पहले दौर के सलेक्शन ट्रायल में झारखंड की कोमोलिका बारी समेत 8 तीरंदाजों ने सफलता पायी. कोमोलिका के अलावा महिला वर्ग के लिए संगीता, इशिता व प्राची सिंह और पुरुष वर्ग के लिए यशदीप भोगे, सुखचैन सिंह, अमित कुमार व अतुल वर्मा ने सफलता प्राप्त की. जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकादमी परिसर में सम्पन्न पहले दौर के सेलेक्शन ट्रायल में सफल 8 तीरंदाज पुणे में पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 अन्य तीरंदाजों के साथ जुड़ेंगे. जमशेदपुर में आयोजित ट्रायल में महिला वर्ग में 13 और पुरुष वर्ग में लगभग तीन दर्जन तीरंदाज़ों ने भाग लिया था. ट्रायल 27 नवंबर तक चलना था लेकिन समय से एक दिन पहले ही सम्पन्न हो गया.

लगभग एक माह के प्रशिक्षण के बाद चयनित सभी 24 तीरंदाज़ों का दूसरे दौर का ट्रायल होगा. इसके एक माह बाद फरवरी-मार्च में तीसरे व आखिरी दौर का ट्रायल होगा. तीसरे दौर के ट्रायल में सफल राहलेवाले तीरंदाज़ों को टोक्यो ओलंपिक जानेवाली टीम में जगह मिलेगी.

दीपिका कुमारी समेत झारखंड के तीन तीरंदाज पहले से प्रशिक्षण शिविर में हैं शामिल

कोमोलिका झारखंड की चौथी तीरंदाज़ हैं जिन्होंने प्रशिक्षण शिविर की पात्रता हासिल की है. कोमोलिका से पहले दीपिका कुमारी, अंकिता भगत व जयंत तालुकदार भारतीय तीरंदाज़ी टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर करें सख्त कार्रवाईः-उपायुक्त

Next Post

कोविड अस्पताल में आग लगने से 5 मरीज जिंदा जले, कई झुलसे

Next Post
कोविड अस्पताल में आग लगने से 5 मरीज जिंदा जले, कई झुलसे

कोविड अस्पताल में आग लगने से 5 मरीज जिंदा जले, कई झुलसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d