-
अन्य की तलाश जारी
रांची: झारखंड में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के डूमरसोता के पास शनिवार सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान आठ बच्चे डूब गये. तीन का शव गोताखोरों द्वारा निकाला जा चुका है, जबकि शेष शव को अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है.
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से अन्य बच्चों की तलाश जारी है.

