BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वायु प्रदूषण में यूपी के 8 शहरों ने बनाई टॉप-10 में जगह, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
वायु प्रदूषण में यूपी के 8 शहरों ने बनाई टॉप-10 में जगह, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित
Share on FacebookShare on Twitter

वायु प्रदूषण की जब भी बात आती है तो देश की राजधानी दिल्ली की चर्चा सबसे पहले होती है. लेकिन दिल्ली से भी ज्यादा वायु प्रदूषण की जद में उत्तर प्रदेश है. यूपी के 8 शहरों की हवा बेहद खराब है, इतनी कि टॉप 10 में इन्हें जगह मिली है. बुधवार को तो धुंध की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया. इन प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद प्रथम नंबर पर है। वहीं, 7 अन्य शहर भी यूपी के हैं जिनका एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 से भी ऊपर है.

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने डेटा जारी किया है. इसके अनुसार गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब है. इसका एक्यूआई 478 रिकॉर्ड किया गया है. 461 एक्यूआई के साथ बागपत चौथे नंबर पर, नोएडा (450) पांचवे नंबर पर, ग्रेटर नोएडा (438) छठे नंबर पर और हापुड़ (435) सातवें नंबर पर रहा. मेरठ (430) और बुलंदशहर (430) आठवे नंबर पर और मुजफ्फरनगर (428) नवे नंबर पर रहा.

यूपी के अलावा हरियाणा के भी दो शहर हैं. पानीपत (475) और बल्लभगढ़ (467) एयर क्वॉलिटी इंडेक्स लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे. जबकि दिल्ली जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा होती है, वो 419 एक्यूआई के साथ 10वें नंबर पर रही.

सर्दियों में धीमी हवा की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ता ही है लेकिन दिवाली के बाद इसमें काफी बढ़ोतरी हो जाती है. दिल के मरीज और फेफड़ों से संबधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों को तो इस वक्त काफी दिक्कत होती है. यूपी और हरियाणा के शहर शुरुआत से ही टॉप 10 शहरों में हैं. मंगलवार को यूपी के चार शहर पहली बार टॉप 10 की श्रेणी में आए जिनका एक्यूआई लेवल 400 पार हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी देसी गर्ल

Next Post

अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट, तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

Next Post
अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट, तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट, तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d