धनबाद:- कोरोनावायरस को हराकर आज 8 व्यक्ति स्वस्थ हुए. इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज 8 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया. सभी को हेल्थ किट प्रदान कर सम्मान के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के होम कोरेंटिन में उनके घर भेज दिया है.

